किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन

Shikharsamwad.in

बदायूं में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के अपने 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया की विशेष उपस्थिति में हुआ। यह शोरूम जिले के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है, जो आभूषणों की मनमानी और लूट को रोकेगा।

उद्घाटन के अवसर पर किसना डायमंड्स के सीईओ पराग शाह और ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स अनमोल गुप्ता व अनुपम जिमी ने बदायूं के ग्राहकों के लिए प्रीमियम व भरोसेमंद आभूषणों की विस्तृत रेंज पेश की। कंपनी ने डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75% और गोल्ड के मंगल्यम कलेक्शन पर 50% छूट के साथ पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती का आकर्षक ऑफर दिया है।

साल 2005 में हरी कृष्णा ग्रुप द्वारा शुरू किए गए किसना ब्रांड के देश भर में 153 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम हैं। इसके सभी उत्पाद 100% IGI प्रमाणित एवं BIS हॉलमार्क युक्त हैं। ब्रांड की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इस अवसर पर भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। उपभोक्ता अब 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज वैल्यू की गारंटी के साथ सुरक्षित खरीदारी कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ